Home Blog भगवान जगन्नाथ ने बचाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान,...

भगवान जगन्नाथ ने बचाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान, ट्रंप ने क्या मदद की थी, जिसे याद कर ISKCON ने कहा- प्रभु ने बचा ली जान!

0

Lord Jagannath saved the life of former US President Donald Trump. Trump had helped him, remembering which ISKCON said- Lord saved my life!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद इस्कॉन की तरफ से बड़ा दावा किया गया है. इस्कॉन मंदिर कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि ट्रंप की जान भगवान जगन्नाथ ने बचाई है. दास ने एक्स पर लिखा कि ठीक 48 साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव को बचाया था. अब उन्हीं की कृपा से ट्रंप की जान बची है. उन्होंने कहा, जब पूरी दुनिया जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव मना रही है, ऐसे में ट्रंप पर हमला किया गया. जगन्नाथ ने उन्हें बचाकर एहसान का बदला चुकाया.

Ro.No - 13672/140

दास ने कहा कि जुलाई 1976 में डोनाल्ड ट्रंप ने रथों के निर्माण के लिए मुफ्त में अपना ट्रेन यार्ड देकर इस्कॉन भक्तों को रथयात्रा आयोजित करने में मदद की थी. आज जब दुनिया 9 दिवसीय जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव मना रही है, उन पर यह हमला और उनका बाल-बाल बचना जगन्नाथ के हस्तक्षेप को दर्शाता है. बता दें कि पेंसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली में ट्रंप के ऊपर फायरिंग हुई थी. इस घटना में ट्रंप के कान से टच होकर गोली निकल गई थी. इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने ट्रंप के बाल-बाल बचने को दैवीय हस्तक्षेप बताया.

क्या है पूरा मामला?
इस्कॉन कोलकाता के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने ट्रंप के बाल-बाल बचने को दैवीय हस्तक्षेप बताया। राधारमण दास ने एक्स पर लिखा, ‘ठीक 48 साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव को बचाया था। आज, जब दुनिया फिर से जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव मना रही है, ट्रंप पर हमला किया गया, और जगन्नाथ ने उन्हें बचाकर एहसान का बदला चुकाया।’

राधारमण दास ने कहा, ‘जुलाई 1976 में, डोनाल्ड ट्रंप ने रथों के निर्माण के लिए मुफ्त में अपना ट्रेन यार्ड प्रदान करके इस्कॉन भक्तों को रथयात्रा आयोजित करने में मदद की। आज, जब दुनिया 9 दिवसीय जगन्नाथ रथयात्रा उत्सव मना रही है, उन पर यह भयानक हमला और उनका बाल-बाल बचना, जगन्नाथ के हस्तक्षेप को दर्शाता है।’

राधारमण दास के ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट को इस्कॉन कोलकाता मंदिर के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी रीपोस्ट किया गया है। राधारमण दास ने कहा, ‘ब्रह्मांड के भगवान महाप्रभु जगन्नाथ की पहली रथ यात्रा 1976 में संयुक्त राज्य अमेरिका में 30 साल के रियल-एस्टेट मुगल डोनाल्ड ट्रम्प की सहायता से NYC की सड़कों पर शुरू हुई थी। लगभग 48 साल पहले, जब इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) न्यूयॉर्क शहर में पहली रथ यात्रा आयोजित करने की योजना बना रही थी, तो चुनौतियां बहुत अधिक थीं।’

उन्होंने कहा, ‘फिफ्थ एवेन्यू में परेड परमिट देना किसी चमत्कार से कम नहीं था, एक विशाल खाली जगह ढूंढना जहां रथ बनाए जा सकें, कभी भी आसान नहीं था। उन्होंने हर संभव व्यक्ति का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। तभी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कृष्ण भक्तों के लिए आशा की किरण बनकर उभरे।’

उन्होंने कहा, ‘1976 में इस्कॉन द्वारा अपना 10वां जन्मदिन मनाए जाने के साथ, NYC में भक्त वहां पहली बड़ी रथ यात्रा की योजना बना रहे थे। हमें फिफ्थ एवेन्यू का उपयोग करने की अनुमति थी, जो वास्तव में एक बड़ी बात है। लेकिन हमें विशाल लकड़ी की गाड़ियां बनाने के लिए परेड मार्ग के शुरुआती बिंदु के करीब एक खाली जगह की आवश्यकता थी। हमने जिन सभी से पूछा, उन्होंने ‘नहीं’ कहा। वे बीमा जोखिम आदि के बारे में चिंतित थे, जो समझ में आता है।’

ट्रंप पर कैसे हुआ था हमला?

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे कि तभी तड़ातड़ गोलियां चलने लगीं. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को छूकर निकली. ट्रंप के कान से खून छलछला उठा, तभी सिक्योरिटी गार्ड्स आए और उन्होंने ट्रंप को चारों तरफ से घेरकर घटनास्थल से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. वहीं सीक्रेट सर्विस के ने हमलावर को मौके पर मार गिराया.

ट्रंप के बाल-बाल बचने के बाद कहा जा रहा है कि टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल न करने का फैसला उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ. दरअसल, ट्रंप अपनी रैली के दौरान टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज पहली बार उन्होंने कहा कि वह इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि मैं आज टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल नहीं करूंगा और आपसे सीधा संवाद करूंगा. तभी फायरिंग हुई और गोली उनके कान को छूकर निकल गई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here