Our government is accountable to the public:- Shivratan Sharma
समाधान शिविर का उद्देश्य समस्याओं को समझना व जड़ मूल से खत्म करना है:-शिवरतन शर्मा

सौरभ बरवाड़/भाटापारा :- उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सिंगारपुर में समाधान शिविर में सम्मिलित होकर ग्रामवासियो से सावंद किया..
शिवरतन शर्मा ने क्रमशः पहले सभी विभागों के स्टाल का निरिक्षण किया और प्राप्त आवेदनों एवं उन पर हुए निराकरणों के विषय में सम्बंधित अधिकारियो से जानकारी ली ..
शिवरतन शर्मा ने समाधान शिविर को सम्बोधित कर कहा की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक-एक गारंटी को धरातल पर उतारने का कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता से कर रहे हैं। हमारी भाजपा सरकार जनता से किए गए हर वादे को गंभीरता से लेते हुए उसे पूरा करने में जुटी है। विधानसभा चुनाव से पहले हमने वादा किया था कि सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन परिवारों को घर उपलब्ध कराएंगे।
हमारी सरकार ने इस वादे को प्राथमिकता दी और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार लोगों की समस्या का निराकरण उनके घर उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है।
शिवरतन शर्मा ने कहा की समाधान शिविर में हो रही समस्याओं के समाधान को देखकर नागरिक अपनी समस्याएं लेकर शिविर पहुंच रहे हैं। शिविर में तमाम विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रहती है और समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी वजह से नागरिक शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं।
शिवरतन शर्मा ने बताया कि सरकार ने जिन समस्याओं के निदान को लेकर समाधान शिविर की पहल की थी। वह सार्थक हो रही हैं और जनता को त्वरित समाधान मिल रहा हैं,,समाधान शिविर का उद्देश्य समस्याओं को समझना व जड़ मूल से खत्म करना है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, सीईओ हिमांशु वर्मा, बीईओ रामजी पाल, सरपंच कनक मनहरे, संतोष यदु, सुनील यदु, दीनबंधु दुबे, बूधेश्वर वर्मा, शिव यदु, सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थेl



