Home Blog एक देश एक चुनाव को लेकर आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में सांसद...

एक देश एक चुनाव को लेकर आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में सांसद रुपकुमारी एवं उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन हुए शामिल

0

MP Rupkumari and Vice President BJP Shivratan participated in the lecture series program organized for one country one election

सौरभ बरवाड़/भाटापारा :- चेम्बर आफ कामर्स एवं अधिवक्ता संघ द्वारा ‘एक देश एक चुनाव’ पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर महासमुंद सांसद रुपकुमारी चौधरी, उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा शामिल हुए। अपने संबोधन में सांसद रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि एक देश एक चुनाव राष्ट्र को विकसित बनाने की दिशा में कारगर होगा। देश को हर साल चुनाव करवाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं वित्तीय बोझ भी कम होगा।
रुपकुमारी ने आगे कहा की एक राष्ट्र एक चुनाव का उद्देश्य मतदाताओं के लिये सुविधा और आसानी सुनिश्चित करना होता है। मतदान प्रतिशत में वृद्धि होती हैं आर्थिक स्थिरता और विकास में वृद्धि होती है। चुनाव नीतिगत निष्क्रियता को रोकता है। सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ कम होगा। वहीं चुनाव से जुड़े विवादो में भी कमी आएगी।
कार्यक्रम को उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़, शिवरतन शर्मा ने सम्बोधित करते हुआ कहा कि देश को अब एक साथ चुनाव की जरूरत है। हर साल कहीं न कहीं चुनाव होते हैं। इससे प्रशासन पर बोझ बढ़ता है। विकास कार्य रुकते हैं। बार-बार आचार संहिता लगने से योजनाएं अधर में लटक जाती हैं,शासन- प्रशासन का सामान्य कामकाज भी प्रभावित होता है।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे तो समय और खर्च दोनों की बचत होगी। जनप्रतिनिधि पूरे कार्यकाल में जनता की सेवा कर सकेंगे।
शिवरतन शर्मा ने बताया कि 1952 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होते थे। बाद में कुछ राज्यों में विधानसभा समय से पहले भंग होने से यह सिलसिला टूट गया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से दीर्घकालिक नीतियां प्रभावित होती हैं। एक साथ चुनाव से सरकारों को स्थिरता मिलेगी।
कार्यक्रम को चेम्बर आफ कामर्स के सुभाष भट्टर, जिलाध्यक्ष भाजपा आनंद यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश यदु ने भी सम्बोधित कर अपने विचार साझा किये…
कार्यक्रम के उपरान्त महेश्वरी भवन से हटरी बाजार होकर रामसप्ताह तक आपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सेना के साहस, शौर्य,पराक्रम, समर्पण को सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई..
इस अवसर पर जिला महामंत्री राकेश तिवारी,पूर्व विधायक सनम जांगड़े, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, बब्बू मुंधडा, महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा,जिलापंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु, आशीष जायसवाल, गिरधर गोविंदनी, मुकेश सोनी, कमलेश कुकरेजा, सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, गणमान्यजन, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिजन उपस्थित थेl

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here