Home Blog गुड्डू पंडित के सामने कौन सा नया तूफान खड़ा करेंगे रवि किशन?...

गुड्डू पंडित के सामने कौन सा नया तूफान खड़ा करेंगे रवि किशन? ‘मिर्जापुर’ के टीज़र ने मचाया गदर, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचेगा भौकाल

0

मनोरंजन डेस्क: सिनेमाप्रेमियों का बरसों का इंतजार अब खत्म हो चुका है और पूर्वांचल का वो मशहूर ‘भौकाल’ अब मोबाइल की स्क्रीन से निकलकर सीधे थिएटर्स में गूंजने के लिए तैयार है। साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया गया है। साल 2018 में शुरू हुई इस वेब सीरीज की कहानी ने देश के करोड़ों दर्शकों का दिल जीता था, लेकिन अब यह क्राइम-सागा सिनेमाघरों में एक बिल्कुल नए, ग्रैंड और अनसुने चैप्टर के साथ इतिहास रचने आ रही है।

सितंबर की इस तारीख को सिनेमाघरों में मचेगा गदर
अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। मेकर्स ने इस बार कहानी के कैनवास को और ज्यादा बड़ा कर दिया है। जहाँ अब तक मिर्जापुर की जंग सिर्फ पूर्वांचल की तंग गलियों तक सीमित थी, वहीं अब इस खूनी खेल का दायरा राजस्थान के तपते रेगिस्तानों तक फैल चुका है, जो दर्शकों को एक अलग ही थ्रिल देने वाला है।

Ro.No - 13848/144

‘मुन्ना भैया’ संग लौटे ‘बबलू पंडित’, रवि किशन की एंट्री से पलटेगा खेल!
फिल्म के टीज़र ने कास्ट को लेकर भी सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) तो वापसी कर ही रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा धमाका हुआ है ‘बबलू पंडित’ के रूप में जितेंद्र कुमार की एंट्री से। इसके अलावा, पूर्वांचल की इस जंग को और ज्यादा धारदार बनाने के लिए सुपरस्टार रवि किशन भी इस यूनिवर्स का हिस्सा बन चुके हैं, जो कहानी में एक नया ट्विस्ट लेकर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here