Chief Minister distributed the tricolor in Jandarshan, appealed for every home tricolor campaign
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत लोगों को तिरंगा का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित लोगों से अभियान में अपनी-अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।
Ro.No - 13895/148


जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के आते ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्र ध्वज लहराकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में आए हुए लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम में तिरंगा वितरण और राष्ट्रध्वज का अभिवादन करते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।



