Innerwheel Club of Raigarh Central honored doctors on Doctors Day
रायगढ़ । शहर की जानी मानी समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ सेंट्रल रायगढ़ ने डॉक्टर्स डे पर शहर के चिकित्सकों का सम्मान किया । एक छोटे पर भव्य एवं गरिमापूर्ण समारोह में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति देवांगन ने शहर के विख्यात चिकित्सक डॉक्टर राजू अग्रवाल , डॉक्टर अर्हनिश अग्रवाल और डॉक्टर मल्लिका अग्रवाल को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती श्रुति देवांगन ने इस विशिष्ट कार्यक्रम के माध्यम से अपने कार्यकाल का श्रीगणेश किया। संस्था के सभी सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे । संस्था की उपाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, सचिव रखी देवांगन, कोषाध्यक्ष सरिता गोयल, पुष्पा अग्रवाल,सरोज निगानिया, पिंकी, करुणा, आशा , सुभद्रा आदि सदस्यों का विशेष योगदान रहा ।
Ro.No - 13759/82





