Home छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 : सरपंच एवं पंच के 30 पदों पर...

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 : सरपंच एवं पंच के 30 पदों पर उप चुनाव हेतु मतदान आज

0

 

 

Ro.No - 13759/82

*सरपंच पद हेतु 11 एवं पंच के लिये 62 उम्मीदवार मैदान में*

 

*मतदान दल सामग्री के साथ केंद्रों के लिये हुए रवाना*

 

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 31 मई 2026/ त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत जिले में सरपंच एवं पंच के कुल 30 पदों पर उप चुनाव हेतु मतदान सोमवार 1 जून 2026 को होग़ा। इसमें 3 पद सरपंच एवं 27 पद पंच के शामिल हैं। सरपंच पद के लिये 11 एवं पंच के लिये 62 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

 

रविवार को विकाखंड मुख्यालय में अंतिम प्रशिक्षण उपरांत मतदान दल सामग्री लेकर मतदान संपन्न कराने अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिये रवाना हुए।मतदान के लिये कुल 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मतदान बैलेट पेपर से प्रातः7 बजे से अपरान्ह 3बजे तक निर्धारित मतदान केंद्रों में होग़ा।

 

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकुरदी में सरपंच पद हेतु 5 एवं पंच के 9 पद हेतु 18 अभ्यर्थी हैं। ग्राम पंचायत कोलिहा में पंच के 1 पद हेतु 4 उम्मीदवार हैं। विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत देवरी में पंच mme एक पद हेतु 4 एवं ग्राम पंचायत मल्दी में पंच के पद हेतु 2, विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत दतान ख में पंच पर 2 अभ्यर्थी हैं। विकासखंड सिमगा के ग्राम पंचायत दावनबोड में सरपंच पद हेतु 3, ग्राम पंचायत जरौद एवं कोलिहा में पंच के एक- एक पद पर 2 -2 अभ्यार्थी हैं।विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट (क )में सरपंच पद हेतु 4 एवं पंच के 10 पद हेतु 23 उम्मीदवार, ग्राम पंचायत मडकडा में पंच के 2 पद हेतु 4 उम्मीदवार हैं।

 

त्रिस्तरीय पंचायतों में 1 जून सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतदान केंद्र पर ही मतगणना की जायेगी और यदि आवश्यक हुआ तो विकासखण्ड मुख्यालय पर 2 जून मंगलवार को प्रातः 9 बजे से मतगणना किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here