Home Blog त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जिले के 33 ग्राम पंचायतों में...

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 हेतु जिले के 33 ग्राम पंचायतों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी

0

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,12 मई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के लिए जारी अधिसूचना के साथ ही निर्वाचन होने वाले जिले के 33 ग्राम पंचायतों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गया है। इसमें सरपंच पद हेतु 4 ग्राम
जनपद पंचायत बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकुरदी, कसडोल अंतर्गत ग्राम पंचायत कोट (क )सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवारी और दावनबोड में सम्पूर्ण ग्राम पंचायत में एवं अन्य में सम्बंधित वार्ड में ही लागू होग़ा।

पंच पद हेतु विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत धनगांव, कोलिहा, देवरी शामिल है। भाटापारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर, देवरी, सेम्हराडीह, पेण्ड्री, लच्छनपुर, कुकदा, दरेंगी, मल्दी, टोनाटार शामिल है। इसी तरह कसडोल जनपद पंचायत अंतर्गत मड़कड़ा, मुड़ियाडीह, पीपरछेड़ी, हटौद, आमगांव, सरवानी, दर्रा(क), सेल, चैरादा(ब) शामिल है। पलारी जनपद पंचायत अंतर्गत धौंराभाठा, दतान(ख), मल्लिन, बांसबिनौरी एवं सिमगा जनपद पंचायत अंतर्गत आमाकोनी, जरौद, कचलोन, कोलिहा शामिल है।
क्रमांक /62

Ro.No - 13848/144

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here