Home Blog थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत थाना के सामने मुख्य मार्ग में गांजा के...

थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत थाना के सामने मुख्य मार्ग में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपियों को रंगे हाथ

0

The accused were caught red handed with ganja on the main road in front of the police station under Thana Mandir Hasaud area.

गांजा तस्करी करते एक महिला सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त

Ro.No - 13759/82

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल एवं थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

 गांजा तस्करी में शामिल है एक महिला।

 आरोपियों द्वारा गांजा को लाया जा रहा था उडीसा से।

 आरोपियों के कब्जे से 50 किलो 300 ग्राम गांजा किया गया है जप्त।

 गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी/04/पी बी/4532 को भी किया गया है जप्त।

 जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 15,50,000/- रूपये (पन्द्रह लाख पचास हजार रूपये)।

 आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 566/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 10.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चार पहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति अपने वाहन में गांजा रखकर महासमुंद से रायपुर की ओर आ रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्करों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु थाना मंदिर हसौद के सामने मुख्य मार्ग में नाकेबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन को आता देखकर रोकवाया गया। वाहन में एक महिला सहित 02 व्यक्ति सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम सतीश अग्रवाल एवं कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी निवासी कबीर नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में अलग – अलग पैकटों में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग 50 पैकटों में रखें कुल 50 किलो 300 ग्राम गांजा तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक सी जी/04/पी बी/4532 जुमला कीमती लगभग 15,50,000/- रूपये (पन्द्रह लाख पचास हजार रूपये) जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियांे द्वारा गांजा को उडीसा से लाना बताया गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 566/24 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. सतीश अग्रवाल पिता हनुमान प्रसाद अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी कबीर नगर भुईया तालाब अम्बेडकर चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

02. कुमारी कामेश्वरी गोस्वामी पिता स्व0 भूनेश्वर गिरी गोश्वामी उम्र 18 साल निवासी ग्राम रूही जामगांव थाना पाटन जिला दुर्ग। हाल पता – कबीर नगर भुईया तालाब अम्बेडकर चौक थाना कबीर नगर रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. किशोर सेठ, मंगलेश्वर सिंह परिहार, सैय्यद ईरफान, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, उपेन्द्र यादव, अनिल पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, आर. जसवंत सोनी, मुनीर रजा, आलम बेग, तुकेश निषाद, महिपाल सिंह, लक्ष्मीनारायण साहू, प्रशांत शुक्ला अभिषेक सिंह तोमर तथा थाना मंदिर हसौद से सउनि. विनोद सिंह, प्र.आर. अशोक वर्मा, म.प्र.आर. तुलसी नेताम, आर.राकेश साहू तथा आर. दिनेश झा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here