Home Blog पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0

Police liquor raid action: One accused arrested with illegal liquor

रायगढ़। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पूंजीपथरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम देलारी में छापेमारी कर 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्राम देलारी निवासी संतराम राठिया उर्फ मुंचू (45 वर्ष) अवैध रूप से महुआ शराब लेकर पाली कच्ची मार्ग पर बेचने जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा के निर्देश पर टीम ने गौठान के पास घेराबंदी कर आरोपी को कंधे पर प्लास्टिक बोरी लिए पकड़ा। तलाशी में बोरी से 50 पाउच (प्रत्येक 200 एमएल) महुआ शराब, कुल 10 लीटर बरामद हुई।

Ro.No - 13895/148

आरोपी संतराम राठिया के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस रेड में प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह, जगीत राठिया, सतीश सिंह और आरक्षक नरेंद्र पैंकरा, निर्दोष लकड़ा एवं हेमसागर पटेल की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here