Former MLA Shivratan Sharma and Municipal Council President Ashwani Sharma performed the Bhoomi Pujan
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– नगर पालिका अंतर्गत कृष्णा सिटी कॉलोनी, भाटापारा में रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भूमिपूजन संपन्न किया।
यह नव-निर्मित रंगमंच भाटापारा की कला, संस्कृति एवं सामाजिक आयोजनों को एक नई पहचान और सशक्त मंच प्रदान करेगा। नगर के कलाकारों, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के लिए यह रंगमंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश तिवारी नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मोहन बांधे ओमप्रकाश रात्रे
पार्षद बब्बू मंधान नंदू वैष्णव सतीश साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश अनंत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने नगरवासियों को इस नए रंगमंच हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और विश्वास व्यक्त किया कि यह मंच आने वाले समय में भाटापारा की सांस्कृतिक धरोहर को नई दिशा प्रदान करेगा।




