मोहाली में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाले इस मामले में पूरा वीडियो सामने आया है। युवती की हत्या के बाद आरोपी ने अपने गले पर भी चाकू मारे। घायल अवस्था में आरोपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दोनों के बीच करीब छह महीने पहले ब्रेकअप हो गया था. आरोपी दोबारा रिलेशनशिप में आने की कोशिश कर रहा था. ऑफिस में महिला पर अटैक करने के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया.
मामला फेज-11 इलाके का है, जहां सेक्टर-66 के पास एक निजी पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का दफ्तर है. इसी दफ्तर में 30 साल की डिंपल काम करती थी. डिंपल पटियाला की रहने वाली थी और अपने काम में व्यस्त थी. लेकिन उसी ऑफिस में एक शख्स और था- हरविंदर मान उर्फ हैरी, जो उसका पूर्व साथी भी था और सहकर्मी भी था.

तीन साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप
पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती. करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे. इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई. हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था.जिसके बाद से हैरी डिंपल से खुन्नस खाए बैठा था. इसी बीच उसने डिंपल पर जानलेवा हमला कर दिया.
रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफलता नहीं
बताया जाता है कि ब्रेकअप के बाद आरोपी हैरी काफी टूट गया था. वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था. उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई. ऐसे में वह काफी परेशान हो गया.
ऑफिस पहुंचकर चाकू से किया हमला

गुरुवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसे देखकर अन्य कर्मी भी डर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने कहा पेरेंटस को किया सूचित
मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई. पेरेंटस को सूचना दी गई है. उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.



