50th anniversary of Mandiswar Mahadev temple, special worship will be done
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- श्री मंडीश्वर महादेव मंदिर की 50 वीं वर्षगांठ पर विशेष पूजा- अर्चना होगी। इस अवसर पर मंडी प्रांगण में प्रसादी वितरण किया जाएगा।
Ro.No - 13895/148


10 जुलाई 1975 कृषि उपज मंडी के लिए इसलिए स्मरणीय था क्योंकि इस दिन मंडीश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा की गई। तब के वरिष्ठ आढ़तिया मीठालाल मल ने मंदिर की नींव रखकर प्राण प्रतिष्ठा की थी।10 जुलाई 2025 को 50 वीं वर्षगांठ को विशेष मनाने के लिए मंडी अभिकर्ता संघ द्वारा इस बार पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।



