Home Blog रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्य्पाल, राष्ट्रपति ने की 10 राज्यों...

रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्य्पाल, राष्ट्रपति ने की 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति,देखिये लिस्ट

0

Ramen Deka will be the new Governor of Chhattisgarh, President appointed new Governors of 10 states, see the list

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका होंगे। अभी राज्यपाल की जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास ही है।

Ro.No - 13759/82

कौन है रामेन डेका?

रामेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को हुआ था. 70 वर्षीय रमन डेका अभी वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव हैं. असम के रहने वाले रामेन डेका की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है. वे 1980 से राजनीति में सक्रिय हैं. वे दो बार बीजेपी की टिकट पर सांसद बन चुके हैं. 2009 में वे पहली बार असम की मंगलदोई सीट से सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2014 में दोबारा सांसद बने.

वे लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी थे. साथ ही डेका परामर्श समिति के सदस्य, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे. साथ ही वे विदेश मंत्रालय और विदेश एवं प्रवासी भारतीय मामलों के सदस्य भी रहे. 2006 में रमन डेका असम बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके है. राष्ट्रीय स्तर पर भी वे कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. राजनीति के साथ-साथ वे सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं.

छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल 70 वर्षीय रामेन कुमार डेका वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं। वे असम के हैं। भाजपा के संस्थापक सदस्य रामेन कुमार डेका की गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वह 1980 के आसपास राजनीति में सक्रिय हुए थे। वह लगातार दो बार भाजपा की टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए हैं। असम की मंगलदोई सीट से 2009 में पहली बार सांसद निर्वाचित हुए। फिर 2014 में भी सांसद निर्वाचित हुए।

रामेन कुमार डेका असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने कई जवाबदारियां सम्हाली हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव हैं।

संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

देखें क्रमवार राज्यपालों की सूची…

1.हरिभाऊ किसनराव बागड़े – राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त

2. जिष्णु देव वर्मा – तेलंगाना के राज्यपाल नियुक्त

3. ओम प्रकाश माथुर – सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त

4. संतोष कुमार गंगवार – झारखंड के राज्यपाल नियुक्त

5. रमेन डेका – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त

6. सी. एच. विजयशंकर – मेघालय के राज्यपाल नियुक्त

7. सी. पी. राधाकृष्णन** – झारखंड के राज्यपाल, तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त

8. गुलाब चंद कटारिया – असम के राज्यपाल, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक नियुक्त

9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – सिक्किम के राज्यपाल, असम के राज्यपाल और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे विश्व भूषण हरिचंदन को किसी राज्य का प्रभार नहीं मिला है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से लगातार सांसद रहे और महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस को भी महाराष्ट्र के बाद कहीं के राज्यपाल की जवाबदारी वर्तमान में नहीं सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here