Home Blog शालाओं में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ बीएड डीएड संघ का हल्लाबोल

शालाओं में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ बीएड डीएड संघ का हल्लाबोल

0

B.Ed. D.Ed. union’s uproar against rationalization in schools

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ में शालेय शिक्षा में युक्तियुक्तकरण के तहत जहां दर्ज संख्या कम है उन स्कूलों को बंद करने तथा शैक्षणिक स्टाफ को समायोजित करने के आदेश के खिलाफ आज बीएड डीएड संघ के युवाओं ने हल्ला बोल दिया। इन युवाओं का कहना है कि स्कूलों को बंद न किया जाए जहां बच्चे ही नहीं है उसे बंद करे । स्कूलों को बंद कर देने से बीएड डीएड कर रोजगार की आस में बैठे युवाओं के लिए यह कुठाराघात है। यह सरकार मोदी की गारंटी के तहत 57 हजार शिक्षकों के पोस्ट निकालने की बात कर रही थी अब स्कूलों को बंद कर देने से शिक्षकों के पद कम हो जाएंगे। सरकार से मांग की गई है कि युक्तियुक्तकरण के बहाने बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय न करे और 57 हजार शिक्षकों की भर्ती किया जावे ।

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here