Home छत्तीसगढ़ सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

0

 

कलेक्टर ने दी सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार-,15 अगस्त 2024/स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगाँठ पर आज सुबह 8 बजें सँयुक्त जिला कार्यालय में कलेक्टर दीपक सोनी ने झंडा फहराया साथ ही परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं सँविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर, शहीद वीर नारायण सिंह, छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए। इस दौरान जिला कार्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सभी से रूबरू भी हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर दिप्ती गौते,जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल एसडीएम बलौदाबाजार अमित गुप्ता, सँयुक्त कलेक्टर मिथलेश डोंण्डे,भरत राम ध्रुव,डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here