Home छत्तीसगढ़ संयुक्त जांच टीम ने भाटापारा में होटलो का किया निरीक्षण,स्वच्छता में कमी...

संयुक्त जांच टीम ने भाटापारा में होटलो का किया निरीक्षण,स्वच्छता में कमी पर नोटिस

0

 

 

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 2 मई 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में “सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार” अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा खाद्य पदार्थो क़ी गुणवत्ता का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाटापारा शहर स्थित होटलो का निरीक्षण किया गया।

 

संयुक्त टीम के द्वारा श्री बब्बू स्वीट्स न्यू बस स्टैंड भाटापारा, सुरुचि राजस्थानी रेस्टोरेंट न्यू बस स्टैंड भाटापारा, हर्षद रेस्टोरेंट सिटी सेंटर मॉल भका निरीक्षण कर समोसा का मसाला का नमूना लेकर विश्लेषण हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित् किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने उपरान्त आगे की कार्यवाही की जाएगी। श्री बब्बू स्वीट्स न्यू बस स्टैंड भाटापारा में अस्वास्थ्यकर दशा में भंडारित कढ़ी चटनी लगभग 2 किलोग्राम को मौके पर नष्ट कराया गया साथ ही फूड हैण्डलर्स में व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी, वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण नही पाए जाने, हेड कवर एवम ग्लोव्स नही पहनने व खाद्य पदार्थ को ढककर नही रखने के लिए खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी जारी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here