Home Blog सविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन

सविदा भर्ती हेतु दस्तावेज सत्यापन

0

Document Verification for Contract Recruitment

सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार-,16 जून 2025/जिले में संचालित 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के रिक्त 88 पदों पर संविदा भर्ती हेतु
दावा-आपत्ति पश्चात् प्रावधिक मेरिट सूची में पात्र अभ्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन 18 जून क़ो प्रातः 10.30 बजे से शुरु होगा।

Ro.No - 13759/82

18 जून को व्याख्याता संवर्ग एवं प्रधानपाठक माध्यमिक शाला, 19 जून को शिक्षक संवर्ग, कम्प्युटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल एवं 20 जून सहायक शिक्षक संवर्ग, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला एवं प्रयोगशाला सहायक शामिल है। अभ्यर्थी क़ो निर्धारित तिथि को पं. चक्रपाणी शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर बलौदाबाजार में अपनी सभी शैक्षणिक एवं व्यवसायिक योग्यता के दस्तावेज सत्यापन हेतु अपनी उपस्थिति देना होगा।मूल दस्तावेज के साथ समस्त दस्तावेजों का एक सेट छायाप्रति स्व हस्ताक्षरित साथ लेकर उपस्थित होना होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here