Home Blog सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन,मैया मोरी मैं...

सात वर्षीय आशिका सिंघल की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन,मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो पर दी अद्भुत प्रस्तुति, दर्शक हुए भावविभोर

0

Seven-year-old Ashika Singhal’s Kathak performance captivated the audience with her amazing performance on ‘Maiya Mori Main Nahi Makhan Khayo’, the audience was moved

चक्रधर समारोह 2025

Ro.No - 13759/82

रायगढ़/ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 के आठवें दिन का शुभारंभ नन्हीं बाल कलाकार आशिका सिंघल की कथक नृत्य प्रस्तुति से हुआ। केवल 7 वर्ष की आयु में ही आशिका ने अपनी सधी हुई ताल और भावपूर्ण अभिनय से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

आशिका ने “मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो” जैसे भक्ति गीत पर कथक नृत्य प्रस्तुत कर मंच की गरिमा बढ़ाई। उनकी लय, ताल और भावाभिव्यक्ति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।बता दे कि रायपुर की बाल कलाकार आशिका सिंघल विगत चार वर्षों से कथक की साधना कर रही हैं। उन्होंने विद्यालय एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई उपलब्धियां हासिल की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here