Home Blog आकाशीय बिजली से किसान सेतराम भारद्वाज की मौत

आकाशीय बिजली से किसान सेतराम भारद्वाज की मौत

0

Farmer Setram Bhardwaj died due to lightning

दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़। जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत रेड़ा के किसान सेत राम भारद्वाज की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है, रविवार की दोपहर में खेतों में काम करने के दौरान बारिश शुरू हुई तो किसान ने बारिश से बचने के लिए पेड की छांव का सहारा ले लिया और कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे बैठे किसान सेतराम भारद्वाज की मौत हो गई। सेतराम पूर्व में जपं सारंगढ़ में बीडीसी रहा है। श्रमिकों द्वारा जानकारी मिलने पर सारंगढ़ सामु. स्वा. केन्द्र ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंपा गया।

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here