Home Blog कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों...

कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम

0

Students of MSP Public School have achieved great success in Class 10 board exams.

17 अप्रैल, 2026 दिन गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में एम एस पी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

Ro.No - 13759/82

इस वर्ष कुल 23 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनका परिणाम संतोषजनक एवं प्रशंसनीय रहा। परिणाम का विवरण निम्नानुसार है — 90% से अधिक अंक – 1 विद्यार्थी। 80% – 90% – 8 विद्यार्थी। 70% – 80% – 6 विद्यार्थी। 60% – 70% – 6 विद्यार्थी। 60% से कम – 2 विद्यार्थी।

विद्यालय का समग्र परिणाम अच्छा रहा तथा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की।

विद्यालय के प्राचार्य श्री सतीश चंद्र चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सतत सहयोग को दिया।

विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here