*खाद्य सुरक्षा, राजस्व एवं पुलिस क़ी संयुक्त टीम गठित, आज से जांच शुरू,ठेले से लेकर बड़े प्रतिष्ठानों में दी जाएगी दबिश*
सौरभ बरवाड़/बलौदाबाजार- 26 अप्रैल 2026/ जिले के नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जाएगा है। यह अभियान “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सघन जांच अभियान हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व तथा पुलिस क़ी संयुक्त टीम गठित किया है। खाद्य पदार्थो एवं औषधि क़ी जांच हेतु दो अलग -अलग टीम गठित है। इसके साथ ही मॉनिटरिंग के लिये अपर कलेक्टर निशा नेताम मड़ावी को नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली को सहायक नोडल अधिकारी बनाया है।

सघन जांच अभियान के दौरान तहसीलवार प्रतिदिन दोनों जांच टीम जिलेभर में जांच क़ी कार्यवाही करंगे। खाद पदार्थ जांच टीम के द्वारा चाट, गुपचुप सेंटर्स स्ट्रीटवेंडर्स, गन्नारस, साफ्ट ड्रिक्स, आईसक्रीम, जूस सेंटर्स,डेयरी प्रोडक्ट, दूध, दही, पनीर, लस्सी, छाछ आदि विक्रेता फर्म, स्वीट शॉप, स्वीट मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेसिंग यूनिट,होटल, रेस्टोरेंट,केक एवं अन्य बेकरी प्रोडक्ट, मिड-डे-मिल सेंटर्स, हॉस्पिटल केन्टीन, पैकेज ड्रिकिंग वाटर,कन्फेक्शनरी प्रतिष्ठान,ढाबा,फल एवं सब्जी विक्रेता,पेप्सी, आईसकैंडी, आईसगोला विक्रेता प्रतिष्ठानों की जांच क़ी जाएगी। इसके साथ ही औषधि जांच टीम के द्वारा मार्केट से फास्टमुविंग कॉस्मेटिक की जानकारी एवं कॉस्मेटिक एजेंसियों का निरीक्षण, थोक औषधि विक्रय परिसरों की जांच,खुदरा औषधि विकय परिसरों की जांच,ग्रामीण अंचलों में प्रसाधन सामग्री विकय परिसरों की जांच,कोल्डचेन एवं वैक्सीन स्टोरेज परिसर, अस्पतालों एवं अस्पतालों से जुड़े फार्मेसी,वैक्सीन एजेंसियों के वैक्सीन संधारण एवं कोल्ड चैन,शासकीय परिसरों में वैक्सीन संधारण एवं कोल्ड चैन, स्वापक औषधियों के थोक विक्रेताओं की जांच,सावर्जनिक स्थलों पर कोटपा अधिनियम के तहत कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
क्रमांक /101



