दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 से 12 किलोमीटर दूरी पर ग्राम पंचायत बरदुला में समस्त ग्रामीण पंच,सरपंच युवा समिति, एवं महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं ने मंच में एकत्रित होकर नारी शक्ति का परिचय देते हुए, कहा गांव में जुआ, सट्टा व अवैध शराब बिक्री बिल्कुल बंध होना चाहिए ताकि गांव के युवा बुजुर्ग नवजवानों में,जुआ, सट्टा, शराब जैसी नसीलों पधार्थो की लत लगी है ये बंध हो जाए और हर घर में सुख शांति बनी रहे, विषय पर चर्चा हुई । जिस पर महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

समूह की महिलाओं ने
‘बच्चे, बूढ़े महिला और युवा की यही जुबानी, बरदुला से नशे की हो खत्म कहानी,
नशा छोड़ो ,घर को जोड़ो, नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो,
नारा लगाते हुए रैली निकाली। रैली गांव की गली गली घूमते हुए पुनः मंच चौक पहुंची जहां रैली को समापन किया। रैली के दरम्यान पुलिस चौकी कोसिर के थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी, प्र आर मनीजर सिदार मप्रआर अंजना मिंस आरक्षक रामकुमार पटेल सुरेश बर्मन अविनाश टंडन, मनीराम केवर अपने स्टाफ के साथ रैली समापन तक मौजूद रहे। सट्टा व शराब की रोकथाम के सवालों के जवाब में चौकी प्रभारी ने बताया कि जुआ सट्टा व शराब के विरुद्ध पकड़े जाने पर कई बार कार्रवाई किए हैं और आगे भी करते रहेंगे। गांव की जागरूकता और सहयोग से जुआ, सट्टा व शराब कारोबार जैसी सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त करने में पुलिस कभी पीछे नहीं रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों वा स्व सहायता समूह की महिलाओं के इस अभियान में जुड़कर जुआ, सट्टा और अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने में मदद करने की अपील की है। इस अवसर पर सरपंच शरद चंद्रा राजेश अजय, ,सुशील अजगल्ले, विशाल निराला ,पंकज बंजारे, हेमलाल अजगल्ले, पप्पू कुर्रे, शिवा टंडन, अरविंद अजगल्ले, वीरू निराला, गौतम रात्रे,रामनारायण अजय, घनश्याम अजगल्ले ,शिवम दास, शशि कला श्रीवास, धनेश्वरी साहू ,दिल बाई साहू, शांति बाई चौहान, यशोदा साहू, दिव्या निराला,बालमती कुर्रे, सुंदर बाई बरेठ वा समस्त ग्रामवासी शामिल थे



