Important meeting of Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Dev Sai with Union Railway Minister Ashwini Vaishnav: Railway projects in the state will get new momentum
रायपुर. 17 जुलाई 2024. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ राज्य की कई नई रेल परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया और विभिन्न परियोजनाओं के महत्व को विस्तार से समझाया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी इस दौरान उनके साथ थे।
Ro.No - 13759/82





