
सौरभ बरवाड़/भाटापारा- छत्तीसगढ़ सिख संगठन द्वारा दरबार साहिब अमृतसर एवं छेवी पातशाही श्रीनगर साहिब धार्मिक यात्रा आज 11 मई को स्टेशन रोड गुरुद्वारा रायपुर से रवाना हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश संयोजक अरूण छाबड़ा ने भाटापारा में दर्शनाथियो का भव्य किया गया एवं लंगर जलपान प्रबंध किया गया।
लगभग 150 संगत इस यात्रा का हिस्सा बनी है, जिसके लिए रास्ते भर लंगर की व्यवस्था की गई है। हरमंदर साहिब, गुरुद्वारा ताज कौर समाद, गुरुद्वारा चरण कमल जम्मू , बाबा दीप सिंघ गुरुद्वारा, आदि ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर के। 23 मई को यात्रा रायपुर पहुंचेगी। इस धार्मिक यात्रा का सफल संचालन करने वाले सेवादारों में जत्थेदार संगठन के संरक्षक सरदार हरपाल सिंह भांमरा, प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला, अरूण छाबड़ा, नरेन्द्रर सिंह बाली कन्हैया सेठी अनिल जयसवाल, राजा टूटेजा, विक्की सलूजा गुरमीत सिंह टोनी, यसदीप छाबड़ा, मोनू सलूजा सहित संख्या से समाज के प्रमुख और अन्य लोग शामिल हुए।



