Home छत्तीसगढ़ ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की हुई...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम

0

 

जांजगीर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्ची अपने दादा के साथ रहती है। नाबालिक के साथ वह स्कूटी पर घूमने जा रही थी। इसी दौरान ट्रेक्टर चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे नाबालिक की मौत हो गई। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

Ro.No - 13759/82

बताया जाता है कि चांपा थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची विधिका देवांगन अपने दादाजी के साथ रहती थी। आज दोपहर वहां एक नाबालिक के साथ एक्टिवा गाड़ी में घर से घूमने निकली थी। इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी में सवार पांच वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। ट्रैक्टर में मुरूम, मिट्टी लोड थी। हादसे में तुरंत मौके में ही बच्ची की मौत हो गई थी।

हादसा वार्ड नंबर 1 हनुमानधारा रोड़ चांपा में घटित हुआ। हादसे के बाद मौके पर आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया और दुर्घटना कारित करने वाले ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here