Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा तलवार लेकर लोगों के साथ गाली, गलौच...

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा तलवार लेकर लोगों के साथ गाली, गलौच कर जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

0

● आरोपी द्वारा शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए तलवार लेकर भाटापारा शहर में लोगों को जा रहा था धमकाया

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- प्रार्थी मनीराम द्वारा आज दिनांक 22.02.2024 को थाना भाटापारा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया, कि वह आज किसी काम से अपने रिश्तेदार के साथ भाटापारा आया हुआ था तथा वर्मा मोटर मैकेनिक भाटापारा में अपने मोटरसाइकिल को रिपेयरिंग करवा रहा था। तभी आरोपी दत्ता उर्फ सुनील कुमार ध्रुव वहां पर आया एवं शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगा। मेरे पैसा नहीं देने पर मुझे गाली गुप्तार कर, जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगा। इसके बाद अपने पास रखे तलवार नुमा हथियार से मुझ पर हमला करने की नियत से मुझे दौड़ने लगा। तब मैं अचानक हुए हमले से बचने का प्रयास करके मौके से भागा। मारपीट से मेरे सिर में चोंट आई हैं। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ा।

Ro.No - 13759/82

उक्त सूचना पर थाना भाटापारा शहर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 87/2024 धारा 294,506,323,327 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। कि प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार एवं एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे थाना प्रभारी भाटापारा शहर के नेतृत्व में आरोपी दत्ता उर्फ सुनील कुमार ध्रुव निवासी हथनीपारा वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर आरोपी से लोहे का तलवार नुमा बड़ा हथियार जप्त किया गया है। कि प्रकरण में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here