● आरोपी द्वारा इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला से जान पहचान कर किया गया अवैध संबंध स्थापित
सौरभ बरवाड़@भाटापारा- प्रार्थिया द्वारा थाना भाटापारा शहर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि भाटापारा शहर निवासी आरोपी राहुल साहू से इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से जान पहचान हुआ था, जिसमें इंस्टाग्राम मैसेज के माध्यम से लगातार बातचीत होकर आरोपी द्वारा प्रार्थिया को भाटापारा बुलाकर, शादी का प्रलोभन देकर प्रार्थिया से कई बार शारीरिक संबंध स्थापित किया है, कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध क्र. 143/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कि प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं एसडीओपी भाटापारा आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी राहुल साहू पिता राज साहू उम्र 18 साल 03 माह निवासी नयागंज वार्ड भाटापारा को आज दिनांक 21.03.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।



