Home छत्तीसगढ़ नगर साहू समाज भाटापारा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह विधायक...

नगर साहू समाज भाटापारा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह विधायक इन्द्र साव के मुख्यातिथ्य में होगा संपन्न

0

 

 

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- आज नगर साहू समाज भाटापारा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भाटापारा के विधायक इन्द्र साव के मुख्यातिथ्य में एवं जिला अध्यक्ष साहू संघ सुनील साहू के अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। जिसमें नगर साहू समाज भाटापारा के नव नियुक्त अध्यक्ष राजेश साहू सहित सम्पूर्ण नगर व विभिन्न प्रकोष्ठ के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम साहू छात्रावास, दानवीर भामाशाह चौक के पास, परशुराम वार्ड में दोपहर 1 बजे रखा गया है। इससे पहले बैठक आहूत कर बड़े हर्षोल्लास से नवनियुक्त अध्यक्ष का समाज की मातृ शक्तियों व वरिष्ठजनों के द्वारा तिलक लगाकर व फूलो का गुलदस्ता भेट कर बधाई एवं नवीन कार्यकाल की सफलतम शुरुआत की शुभकामनाए दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश साहू ने सभी का धन्यवाद देते हुए सभी को सहभागिता निभाते हुए साथ चलने की अपील की व नगर साहू समाज भाटापारा के जितने भी कार्य चल रहे है एवं जो भी कार्य किन्ही कारणवश अपूर्ण है उन्हें जल्द से जल्द सभी के सहयोग से पूर्ण करने का कार्य कर लिए जाने का आश्वासन समाज के सामने रखते हुए कहा कि समय-समय पर सांस्कृतिक, साहित्यिक, पारंपरिक, धार्मिक एवं सम्मान समारोह जैसे पूर्वरत कार्यक्रम करते रहने का भी आह्वान किया। साथ ही सभी स्वजातीय जनों, नवीन पदाधिकारियों, वार्ड प्रमुखों, पूर्व पदाधिकारी गणों एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्षो का भी सहयोग मांगा जिससे ये सभी कार्य हमारे नगर के साथ-साथ जिले एवं प्रदेश में एक अलग नाम बनाए कहते हुए अपनी बात रखी।

तत्पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश साहू द्वारा संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए, सभी नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन पत्र पढ़कर सुनाया गया व इस पर सलाह व सुझाव मांग कर सभी पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, साथ ही सभी के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम के विषय में चर्चा कर 2 जुलाई को कार्यक्रम सम्पन्न कराने की सूचना नगर साहू समाज द्वारा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here