Home Blog पंकज चौधरी के PSO की मौत, केन्‍द्रीय वित्त मंत्री के नामांकन के...

पंकज चौधरी के PSO की मौत, केन्‍द्रीय वित्त मंत्री के नामांकन के दौरान आया हार्ट अटैक

0

Pankaj Chaudhary’s PSO died, heart attack occurred during nomination of Union Finance Minister.

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का शुक्रवार को नामांकन था। इसी बीच आज उनकी सुरक्षा में तैनात देवरिया जिले के अहिरौली बघेल गांव के रहने वाले उनके PSO बादशाह सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

Ro.No - 13759/82

बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिले के केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उनकी जान नहीं बच सकी। इस घटना के बाद अस्पताल पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया समेत बड़ी संख्या में नेताओं की भीड़ लगी रही।

देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल बीच पट्टी निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस में हेड कांस्टेबल बादशाह सिंह केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की सुरक्षा में तैनात थे। बादशाह सिंह 1993 बैच के PAC जवान थे। वह 2018 से महाराजगंज जिले में तैनात थे। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे।

यूपी के जनपद महाराजगंज के लोकसभा से पंकज चौधरी ने भाजपा से 10 मई को नामांकन दाखिल किया था. केंद्र और प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए उन्होंने महाराजगंज की जनता से विकास के लिए वोट अपील की है. यूपी के महाराजगंज लोकसभा सीट से पंकज चौधरी भाजपा के टिकट पर 6 बार सांसद रह चुके है. पंकज चौधरी महराजगंज लोकसभा से सिर्फ दो ही चुनाव हारे हैं. हर चुनाव में उनका अच्छा प्रदर्शन रहा है. एक बार फिर पंकज चौधरी मैदान में हैं और जनता से अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं. एनडीए सरकार में पंकज चौधरी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री हैं

इस सीट से 6 बार सांसद रह चुके है पंकज
महाराजगंज लोकसभा सीट पर सांसद व केन्‍द्रीय वित्‍त राज्‍य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा से नौवीं बार नामांकन दाखिल किया. हालांकि वे छह इस सीट पर सांसद रहे हैं. जीत के लिए वे सातवीं बार नामांकन दाखिल कर रहे हैं. उन्होंने नामांकन के बाद कहा कि महाराजगंज की जनता का आशीर्वाद उन्‍हें इस बार भी मिलेगा. इसका उन्‍हें पूरा विश्वास है. उन्होंने कहा कि पिछली बार तीन लाख से ऊपर का वोट पाकर जीते थे, लेकिन इस बार आंकड़ा और भी बड़ा होगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here