Home Blog भयानक गर्मी पर पीएम मोदी का अलर्ट: सोशल मीडिया पर बोले….

भयानक गर्मी पर पीएम मोदी का अलर्ट: सोशल मीडिया पर बोले….

0

 

देश के अधिकांश राज्यों में जारी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अत्यधिक सतर्कता बरतने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते हुए खुद को हाइड्रेटेड रखने और दोपहर की तेज धूप से बचने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी है कि चक्कर आने या ज्यादा थकान जैसे लक्षणों को हल्के में न लें, क्योंकि यह हीटस्ट्रोक का रूप ले सकते हैं। उन्होंने समाज से अपील की है कि इस भीषण मौसम में संवेदनशील बनें, प्यासों को पानी पिलाएं और अपने परिवार के बुजुर्गों व बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Ro.No - 13759/82

जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें’
पीएम मोदी ने लिखा है, “देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है… और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं…मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है।”

सतर्कता और देखभाल किसी का जीवन बचा सकती है’
पीएम मोदी ने भयानक गर्मी से बचाव के लिए देशवासियों को कई सारे सुझाव दिए हैं-उनके अनुसार अत्यधिक गर्मी से होने वाली परेशानी, जैसे चक्कर आना, मतली या ज्यादा थकान लगे तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।उन्होंने कहा कि आपके आसपास किसी व्यक्ति को अचानक बेहोशी जैसा लगे, कमजोरी महसूस करे या फिर अस्वस्थ दिखाई दे, तो उसे तुरंत किसी ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं।इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से यह भी अपील की है कि बेहोशी, कमजोरी या अस्वस्थता की हालत में उस व्यक्ति को पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ दें, जिससे शरीर को राहत मिल सके।उनका कहना है कि बच्चे, बुज़ुर्ग और धूप में काम करने वाले लोग इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।प्रधानमंत्री ने यह चेतावनी भी दी है कि समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है। ऐसे समय में लोगों की सतर्कता और देखभाल से किसी का जीवन बच सकता है।जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here