Eid Milan of Bhatapara Press Club members at Haroon Raza’s residence
सौरभ बरवाड़/भाटापारा– मार्च/अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब के सदस्य हारून रजा के निवास में प्रेस क्लब के सदस्यों का ईद मौके पर स्वल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब के संरक्षक संतोष अग्रवाल ने त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की बुजुर्गों के द्वारा बनाई गई व्यवस्था के चलते वर्तमान में आपसी भाईचारा एवं सद्भावनाओं का अनुपम संगम है तीज और त्योहार इसी कड़ी में उन्होंने प्राकृति के द्वारा प्रदत्त फलों की उपयोगिता के संदर्भ में कहां की उपासकों के अपने व्रत को पूर्ण करने में फलों का विशेष महत्व है जिससे वह अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अपनी उपवासन पूर्ण करते हुए ईश्वर के प्रति सच्ची श्रद्धा का परिचय देते हैं तदउपरांत प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव तिवारी ने कहा कि त्योहार सामाजिक सद्भावना एवं संगठन क्षमता का एक अच्छा प्रतीक होने के साथ साथ ही आज ग्लोबलडिजिटल एवं टेक्नोलॉजी के युग में त्योहारों के मौके पर एक दूसरे से लोगों से रूबरू मुलाकात करते हैं जिससे आपसी विचार विमर्श एक दूसरे का हाल-चाल जानते हैं और मानसिक शांति का अनुभव करते हैं उक्त कार्यक्रम में प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजकुमार मल जुगल किशोर तिवारी समीम खान वीरेंद्र उपाध्याय अभिषेक मिश्रा माखन शत्रुघ्न साहू नितेश राज गुप्ता उपस्थित थे और उन्होंने हारून रजा एवं मोहम्मद समीम खान को ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीl




