Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

0

Chief Minister Vishnu Dev Sai will participate in the programs organized in Dantewada and Bijapur districts on October 4

रायपुर, 03 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 04 अक्टूबर को प्रदेश के नक्सल हिंसा प्रभावित दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय सवेरे 10.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.30 बजे जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 01 बजे दंतेश्वरी मंदिर में मंदिर दर्शन एवं पूजा-अर्चना एवं विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 01.50 बजे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 2.10 बजे जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचेंगे, यहां वे 2.15 बजे तक सेंट्रल लायब्रेरी बीजापुर में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। साय 2.20 बजे मिनी स्टेडियम में नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार एवं तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय 3.35 बजे बीजापुर से रवाना होकर शाम 4.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here