Orgy of death: 5 people killed in stabbing and firing in Sydney mall, attacker killed in police encounter
ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर में यह घटना हुई है, गोलियों की आवाज भी सुनी गई. पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. ऑस्ट्रेलियाई न्यूज वेबसाइट news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस द्वारा गोली मारे जाने से पहले, एक महिला और उसके बच्चे सहित दुकानदारों को बेतरतीब ढंग से चाकू मारना शुरू कर दिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने पुलिस द्वारा गोली मारे जाने से पहले एक महिला और उसके बच्चे सहित दुकानदारों को बेतरतीब ढंग से चाकू मारना शुरू कर दिया। पुलिस को कई दुकानों में पीड़ितों की जान बचाने के लिए संघर्ष करते देखा गया, जबकि भीड़भाड़ वाले मॉल में फर्श पर चारों ओर खून बिखरा हुआ था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में एक लड़की द्वारा उसके माता पिता को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज के बारे में बताया गया है, जिसमें लिखा था कि उसने गोलियों की आवाज सुनी है, और अपनी जान बचाने के लिए एक शोरूम के अंदर छिपी हुई है. मॉल के अंदर अन्य दुकानदारों ने भी घटना के बाद लोगों को अंदर करके अपने शटर डाउन कर लिए, ताकि उनकी जान बच सके. पुलिस ने कहा कि घायल हुए कई अन्य लोगों की हालत गंभीर है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कई पोस्ट में लोगों को घबराहट में मॉल से बाहर भागते हुए और पुलिस की गाड़ियों और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर पहुंचते हुए दिखाया गया है.
चाकूबाजी की घटना के बाद शनिवार को सिडनी केवेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन शॉपिंग सेंटर से सैकड़ों लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने लोगों से इस इलाके से दूर रहने की अपील की गई है।
पुलिस ने लोगों से दूर रहने की अपील की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिडनी में शनिवार को हुई इस घटना के बाद लोगं को बाहर निकाला गया है. न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन पर बुलाया गया है. लोगों से मौके से दूर रहने की अपील की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ में जुटी हुई है.
पुलिस ने हमलावर को मार गिरायाः रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावर मारा गया है. वहीं एक लड़की ने अपने पैरेंट्स को टेक्स्ट भेजा जिसमें लिखा था कि उसने फायरिंग की आवाज सुनी है. वह अपनी जान बचाने के लिए शोरूम में छिपी है. मॉल में दुकानदारों ने अपने शटर नीचे कर लिए हैं.
ड्रग्स के नशे में धुत लग रहा था हमलावर
वहीं घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है. एक रिपोर्ट में लोगों के हवाले से कहा गया है कि हमलावर ने हरे रंग की शर्ट पहने थी. वह ड्रग्स के नशे में धुत लग रहा था. लोगों ने ऊपर से उस पर सामान भी फेंका. इसके बाद वह एस्केलेटर से ऊपर नहीं आया.
ऑस्ट्रेलियाई न्यूज वेबसाइट news.com.au की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘जॉनी सैंटोस और केविन त्जो वूलवर्थ्स में खरीदारी कर रहे थे, तभी कोई एस्केलेटर से नीचे आया और चिल्लाने लगा कि एक व्यक्ति लोगों को चाकू मार रहा है. तभी उन्होंने हरे रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति को एस्केलेटर से नीचे भागते हुए देखा. यह आदमी ड्रग्स के नशे में पागल लग रहा था, वह लड़खड़ा रहा था. हमलावर को निशाना बनाकर ऊपरी मंजिल से लोगों ने बोलार्ड फेंकने शुरू कर दिए. दो लोगों द्वारा फेके गए बोलार्ड हमलावर को आकर लगे और वह एस्केलेटर से वापस भाग गया.’



