Home Blog विधायक विद्यावती सिदार के गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया वरिष्ठ कांग्रेस नेता...

विधायक विद्यावती सिदार के गरिमामयी उपस्थिति में मनाया गया वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम सागर पटेल का जन्मदिन

0

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा

लैलूँगा, 1 जून को लैलूंगा में विधायक विद्यावती सिदार की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेसी एवं ग्रामीण कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओम सागर पटेल का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित दी और सभी ने बारी बारी से ओम सागर पटेल को गुलदस्ता भेंटकर केक खिलाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए यशस्वी और दीर्घायु होने की कामना की सुबह से ही सोशल मीडिया में उन्हें बधाईयों का ताता लगा हुआ था और फोन कॉल इंस्टाग्राम फेसबुक में भी उन्हें बधाई दी गई कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा जा रहा था क्योंकि ओम सागर पटेल एक सच्चे जन सेवक हैं और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं वह कार्यकर्ताओं को अपनी पूंजी मानते हैं उनका कहना है कि कोई भी राजनीतिक दल हो या कोई भी राजनेता हो उसको अपने कार्यकर्ताओं के प्रति हमेशा समर्पित रहना चाहिए ओम सागर पटेल अपने जूनियर कार्यकर्ताओं के एक अभिभावक के रूप में भी माने जाते हैं
*सरल व्यक्तित्व और मिलनसार छबि के नेता हैं एवं ओसागर पटेल*
ओम सागर पटेल बहुत ही सरल सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है वे बचपन से ही एक सहयोगात्मक शैली से काम करते हुए राजनीति में पूर्व विधायक हृदय राम राठिया के साथ सक्रिय हुए और आज पर्यंत तक सक्रिय रहते हुए नगर की सेवा की जनता एवं कांग्रेस पार्टी के के सिद्धांतों का परिपालन कर रहे हैं
*नंदेली हाउस के किचन कैबिनेट के सदस्य माने जाते हैं ओम सागर पटेल*
स्व नंदकुमार पटेल के जमाने से ही ओम सागर पटेल का नंदेली हाउस में सीधे एंट्री थी और वह उनके पारिवारिक सदस्य के रूप में माने जाते है इस भव्य जन्मदिन उत्सव समारोह में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए ओमसगर पटेल ने तहे दिल से सभी का शुक्रिया अदा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि आप लोग ने जो इस कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया है यह सदैव स्मरणीय रहेगा मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा यह मेरा स्वर्णिम पल है

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here