Home Blog श्री आदिगौड़ ब्राह्मण महिला समिति द्वारा खुड़िया डैम एवं लोरमी क्षेत्र का...

श्री आदिगौड़ ब्राह्मण महिला समिति द्वारा खुड़िया डैम एवं लोरमी क्षेत्र का धार्मिक भ्रमण

0

Religious tour of Khudiya Dam and Lormi area organized by Shri Adigaud Brahmin Women’s Committee.

सौरभ बरवाड़/भाटापारा– लोरमी- दिनांक 20 जनवरी को श्री आदिगौड़ ब्राह्मण महिला समिति द्वारा खुड़िया डैम एवं लोरमी क्षेत्र स्थित देवी मंदिरों की एक दिवसीय धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर समिति की महिलाओं ने खुड़िया डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया तथा समीप स्थित प्राचीन देवी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया।

Ro.No - 13759/82

इस संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा समिति की अध्यक्ष श्रीमती बबिता शरद भृगु द्वारा तैयार की गई, जिनके कुशल नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। उपाध्यक्ष लता शर्मा का विशेष योगदान रहा.
इस सफल आयोजन में लोरमी विधायक श्री धर्मजीत सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिनके मार्गदर्शन एवं समर्थन से यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सका। समिति की महिलाओं ने इस धार्मिक भ्रमण को अत्यंत प्रेरणादायक एवं सुखद अनुभव बताया।

समिति की पदाधिकारियों ने बबिता शरद भृगु के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर संचालन की इच्छा व्यक्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here