Home Blog समाधान शिविर में 145 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान,दिव्यांग हितग्राही को...

समाधान शिविर में 145 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान,दिव्यांग हितग्राही को ट्राइसाइकिल का वितरण

0

Pension acceptance letters provided to 145 beneficiaries in Samadhan Camp, distribution of tricycle to a handicapped beneficiary

रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत कुल 145 पात्र हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

Ro.No - 13759/82

महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत गोड़बहाल में आयोजित समाधान शिविर में 16 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसी शिविर में ग्राम गड़बेड़ा निवासी दिव्यांग श्री मनीराम मधुकर को ट्राइसाइकिल प्रदाय की गई। श्री मधुकर ने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी श्रृंखला में विकासखंड बागबाहरा के ग्राम पंचायत देवरी में आयोजित समाधान शिविर में 127 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए। वहीं महासमुंद नगर के लोहिया चौक, वार्ड क्रमांक 20 में आयोजित शिविर में श्री विजय कुमार ठाकुर एवं श्रीमती भोजबाई ठाकुर को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद नागरिकों को समयबद्ध एवं सुलभ ढंग से सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here