Home Blog सारंगढ़ के खेल भांटा में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में हादसा, करंट लगने...

सारंगढ़ के खेल भांटा में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में हादसा, करंट लगने से सरकारी शिक्षक की मौत

0

Accident in Rajyotsav program organized in Khel Bhata of Sarangarh, government teacher died due to electric shock

दिलीप टंडन/ रीडर्स फर्स्ट न्यूज जिले के सारंगढ़ खेलभाटा स्टेडियम में राज्योत्सव समारोह में सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने आज एक बड़ी दुर्घटना को उतपन्न कर दिया। जिसमे करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उत्सव का माहौल मातम में बदल गया।
मृतक शिक्षक की पहचान भगत राम पटेल (52 वर्ष) पैयत्रिक ग्राम धूरकोट शक्ति जिला के हैं जिसके चार बच्चे दो पुत्रा और दो पुत्री हैं सभी के शादी हो गए हैं वर्तमान में , जो भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर कार्यरत थे। मृतक भगत राम की ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में थी, यहां फ्लैक्स लगाने के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है जहां स्लॉट में बिजली वायर लगा हुआ था जिसमें वायर के छिलने की वजह से टीचर भगत राम पटेल नंगे तार से चिपक गए और और घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे को देखकर लोगो के रोंगटे खड़े हो गए, जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह अचेत होकर गिर गया। ततपश्चात उपस्थित लोगों ने आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे आरंभिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षक समुदाय और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं विलाप करते हुए नजर आए है। इससे राज्योत्सव का माहौल भी गमगीन हो गया। इस हादसे ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा इंतजामों में भारी कमी की ओर इशारा किया है।

Ro.No - 13759/82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here