A girl student was raped in the school washroom, a senior student misbehaved with a junior student
ग्वालियर के प्रसिद्ध सिंधिया बॉयज स्कूल में एक सीनियर छात्र ने अपने जुनियर के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया है. स्कूल के स्वास्थ्य केंद्र में बने बाथरूम में 12 साल के जूनियर छात्र के साथ उसके सीनियर 14 साल के छात्र ने गलत हरकत की. पीड़ित छात्र ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और स्कूल मैनेजमेंट को दी. मामले को लेकर मैनेजमेंट ने जांच शुरू कर दी है. मैनेजमेंट ने पॉक्सो आंतिरक समिति की बैठक भी बुलाई. जिसमें दोनों छात्रों के परिजन को भी बुलाया गया. घटना शनिवार को हुई जिसका खुलासा आज हुआ. इसम मामले में बहोड़ापुर थाने में केस दर्ज कराया गया है.

दोनों छात्र इलाज कराने पहुंचे थे
दोनों छात्र स्कूल के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के लिए गए हुए थे. वहां डॉक्टर ने दोनों को अलग-अलग बेड पर आराम करने के लिए कहा था. इसी दौरान जुनियर छात्र बाथरूम गया वहीं सीनियर भी उसके पीछे चला गया. वहां उसके छात्र के साथ गलत हरकत करना शुरू किया. छात्र की चिल्लाने पर उसने मुंह बंद कर दिया. छात्र ने आरोपी जूनियर छात्र के जाने पर स्टाफ नर्स को इसकी जानकारी दी. 13 जुलाई की ही शाम 4 बजे जब पीड़ित छात्र टॉयलेट गया, तो स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी आरएमओ ने जांच की जिसमें शिकायत को सही पाया गया और स्कूल प्रबंधन ने बैठक बुलाई.
स्कूल के प्रिंसिपल ने दर्ज कराया मामला
ग्वालियर के एएसपी निरंजन शर्मा ने बताया, ‘ग्वालियर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रिंसिपल के संज्ञान में यह मामला आया कि उनके स्कूल के एक छात्र ने स्कूल परिसर में ही जूनियर छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।’
पुलिस का कहना
एएसपी ग्वालियर निरंजन शर्मा का कहना है कि शहर के एक बड़े स्कूल में जूनियर छात्र के साथ सीनियर ने गलत हरकत की है। पीड़ित और आरोपी दोनों नाबालिग हैं। पुलिस ने बहोड़ापुर थाना में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही है।



