Home Blog हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी द्वितीय मुख्य परीक्षा शुरु

हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी द्वितीय मुख्य परीक्षा शुरु

0

High school and higher secondary second main examination started

उड़नदस्ता दल द्वारा परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण

Ro.No - 13759/82

सौरभ बरवाड़@बलौदाबाजार- 24 जुलाई 2024/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा संचालित हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी द्वितीय मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2024 जिले क़े निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही है।हायर सेकेण्डरी परीक्षा 23 जुलाई से तथा हाई स्कूल परीक्षा 24 जुलाई से प्रारम्भ हो गया है। परीक्षार्थियों द्वारा अनुचित साधनों क़े उपयोग पर अंकुश लगाने,निरीक्षण व्यवस्था कों सुदृढ़ बनाने एवं परीक्षा क़े सफल आयोजन हेतु जिला, अनुभाग एवं विकासखण्ड स्तरीय 7 उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। उड़नदस्ता दल प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार सोनकर ने बुधवार को परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय पंडित चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार एवं पण्डित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी शासकीय कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण क़े दौरान शांतिपूर्वक परीक्षा संचालित होते पाया गया।
बताया गया कि हायर सेकेण्डरी द्वितीय मुख्य एवं अवसर परीक्षा 23 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रातः 9बजे से अपरान्ह 12:15 बजे तक तथा हाई स्कूल परीक्षा 24 जुलाई से 8अगस्त तक प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 12:15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here