Home Blog हाथरस में बड़ा हादसा; चंडीगढ़ से उन्नाव जा रही बस कंटेनर से...

हाथरस में बड़ा हादसा; चंडीगढ़ से उन्नाव जा रही बस कंटेनर से टकराई, दो लोगों की दर्दनाक मौत; 16 घायल

0

Major accident in Hathras; Bus going from Chandigarh to Unnao collided with a container, two people died tragically; 16 injured

हाथरस। यूपी के हाथरस में एक हादसे में दो लागों की मौत हो गई, जबक‍ि 16 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Ro.No - 13759/82

सिकंदराराऊ के एटा-अलीगढ़ मार्ग पर गांव टोली के पास गुरुवार की सुबह सड़क किनारे खड़े कंटेनर से निजी बस टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। बस चंड़ीगढ़ से उन्नाव जा रही थी।जिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना गुरुवार सुबह की है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे थे. सभी लोगों को वहां से पहले सिकंदराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. उसके बाद कुछ घायलों को जिला अस्पताल तो कुछ को अलीगढ़ भेजा गया है.
हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार ने बताया- बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार बस चंडीगढ़ से बांगरमऊ उन्नाव की तरफ जा रही थी. सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव टोली के पास पहुंचने पर बस एक खड़े कंटेनर से टकरा गई. हादसे में बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा कई यात्री घायल हो गए. गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है. बस चालक की पहचान काला निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है. दूसरे यात्री की पहचान नहीं हो सकी है. घायल पिंटू ने बताया कि वह चंडीगढ़ से उन्नाव एक शादी समारोह में जाने के लिए निजी बस में सवार हुए थे और रास्ते में हादसा हो गया.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here