Home Blog 10th, 12th CBSE ने जारी किया Compartment एडमिट कार्ड, 15 जुलाई से...

10th, 12th CBSE ने जारी किया Compartment एडमिट कार्ड, 15 जुलाई से है परीक्षा,यहां से करें डाउनलोड

0

10th, 12th CBSE released Compartment Admit Card, exam is from 15th July, download from here

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं व 12वीं कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को लॉग इन डिटेल दर्ज करना होगा।

Ro.No - 13759/82

सीबीएसई कक्षा 10, 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं, दोनों की कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई 2024 से आयोजित की जाएगी। कक्षा 10, 12 दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

इस वेबसाइट पर मिलेंगे सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा एडमिट कार्ड

सीबीएसई बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के एडमिट कार्ड सिर्फ cbse.gov.in पर ही उपलब्ध हैं. अन्य किसी वेबसाइट से सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश न करें. अगर किसी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड होने का दावा किया जा रहा है तो उस पर यकीन न करें. सीबीएसई बोर्ड के रेगुलर स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड अपने स्कूल से कलेक्ट करने होंगे. वहीं, सीबीएसई बोर्ड से रजिस्टर्ड प्राइवेट स्टूडेंट्स खुद वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Compartment Exam Admit card: कैसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें।
फिर एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को Continue लिंक मिलेगा।
इसके बाद उस पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
अब स्कूल और फिर परीक्षा गतिविधियों पर क्लिक करें।
इसके बाद सीबीएसई कम्पार्टमेंट एडमिट कार्ड 2024 लिंक उपलब्ध होगा।
अब लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
इसके बाद एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आखिरी में आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Direct link- https://cbseit.in/cbse/web/comptt/schlogin.aspx

परीक्षा में सीबीएसई छात्रों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय देगा। बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 13 मई 2024 को घोषित किए गए थे जिसमें, कक्षा 10 का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.06% और कक्षा 12 का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.98% रहा।

CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम की जरूरी तारीखें
CBSE सप्लीमेंट्री एग्जाम ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अलग-अलग तारीखों की घोषणा की है. कक्षा 10वीं के सप्लीमेंट्री पेपर 15 जुलाई से 22 जुलाई 2024 तक हैं. जबकि 12वीं का सप्लीमेंट्री पेपर 15 जुलाई 2024 को है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here