Home Blog 15 अगस्त की तैयारी: सारंगढ़ के खेल भाटा मैदान में छात्राओं को...

15 अगस्त की तैयारी: सारंगढ़ के खेल भाटा मैदान में छात्राओं को पुलिस द्वारा दी जा रही परेड ट्रेनिंग

0

 

दिलीप टंडन /रीडर फर्स्ट न्यूज़ सारंगढ़।स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सारंगढ़ के खेल भाटा मैदान में जोश और उत्साह का माहौल है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला सारंगढ़ और हरदी उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला की छात्राओं को पुलिस प्रशासन द्वारा परेड की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

Ro.No - 13759/82

छात्राएं प्रतिदिन निर्धारित समय पर मैदान में एकत्र होकर अनुशासित ढंग से परेड अभ्यास कर रही हैं। पुलिस विभाग के अनुभवी अधिकारी और जवान उन्हें मार्चपास्ट, लाइनिंग, कमांड फॉलो करने जैसी गतिविधियों में दक्ष बना रहे हैं।

यह पहल बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि छात्राएं 15 अगस्त को आकर्षक और सटीक परेड प्रदर्शन कर सकें।

स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here