Home छत्तीसगढ़ थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम गाढाडीह गौठान मे लोहे के पोल...

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा ग्राम गाढाडीह गौठान मे लोहे के पोल चोरी करने वाले 03 आरोपीगण को किया गया गिरफ्तार

0

● *आरोपीगण के कब्जे 14 नग लोहे का पोल किमती 5000 रूपये को किया गया जप्त*

सौरभ बरवाड़@भाटापारा- “अभियान सृजन”के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में संपत्ती संबंधी अपराध के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, उक्त निर्देशों के परिपालन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार अविनाश सिंह ठाकुर एवं आशीष अरोरा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भाटापारा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अमित पाटले थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण के नेतृत्व में थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस द्वारा चोरी के मामले मे कार्यवाही लगातार जारी है। विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी आत्माराम ध्रुव पिता सुखीराम ध्रुव उम्र 39 साल साकिन गाढाडीह द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04-06-2024 को शाम 04 बजे से दिनांक 05-06-2024 के मध्य ग्राम गाढाडीह के गौठान मे लगे 14 नग लोहे का पोल एंगल पुरानी इस्तेमाली को चोरी के ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा कायम कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना क्रम में आज दिनांक 09-06-2024 को थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही नरेश कोसले, करन टंडन, राजकुमार टंडन साकिनान गाढाडीह को पूछताछ करने पर अपराध कबूल करना पाया गया आरोपीगण के कब्जे 14 नग लोहे का पोल किमती 5000 रूपये को किया गया जप्त आरोपीगण के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 287/2024 धारा 379 ,34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपीगण को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है l

Ro.No - 13672/140

आरोपीगण का नाम
01. *नरेश कोसले पिता चतरू कोसले उम्र 32 साल साकिन गाढाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण*
02*राजकुमार टंडन पिता रामनारायण टंडन उम्र 24 साल साकिन गाढाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण*
03*करन टंडन पिता मोहन टंडन उम्र 25 साल साकिन गाढाडीह थाना भाटापारा ग्रामीण*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here