Home छत्तीसगढ़ संयुक्त जिला कार्यालय में घटित घटना की ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ ने...

संयुक्त जिला कार्यालय में घटित घटना की ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ ने की घोर निंदा

0

 

 

Ro.No - 13672/140

भाटापारा : – बीते 10 जून 2024 को मुख्यालय बलौदा बाजार में घटित घटना की घोर निंदा करते हुए छत्तीसगढ़ ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण ( सत्तू ) पटेल एवं संघ के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा है की इस घटना को छत्तीसगढ़ के इतिहास में काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा । इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है । उन्होंने आगे कहा कि संयुक्त जिला कार्यालय बलौदा बाजार – भाटापारा में शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए जिला कलेक्ट्रेट को आग के हवाले कर दिया गया साथ ही कलेक्टरेट में पहुंचे कामकाजी करीब और निर्दोष लोगों के वाहनों को जला दिया गया ऐसे उपद्रवी तत्वों की सुक्ष्म से सुक्ष्म जांच कर कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए । एवं घटना में प्रभावित लोगों एवं हिंसा में घायल पुलिस जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ग्लोबल जर्नलिस्ट मिडिया संघ द्वारा उन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here