Counseling will be held on June 21 in Sarangarh for admission in skill development course
दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 जून 2024/कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आईटीआई सारंगढ़ में शिक्षित बेरोजगारों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण श्री पुरषोत्तम स्वर्णकार से प्राप्त जानकारी अनुसार आईटीआई सारंगढ़ में इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन एवं प्लंबर जनरल (असिस्टेंट) में आठवीं आवेदक को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस कोर्स के लिए काउंसलिंग जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में 21 जून 2024 को सुबह 10 बजे निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण को सीखने के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और समय पर अंक सूची, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित होना है। आवेदक को इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं फिटर फैब्रिकेशन में प्रशिक्षण हेतु आवेदक का न्यूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।




