क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर रकम दोगुना करने के नाम पर लोगों से करते थे धोखाधड़ी

आरोपियों से अब तक कुल 13,57,61,000/- की सम्पत्ति को किया गया जप्त, अब तक कुल 13 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार…
दिलीप टंडन/रीडर्स फर्स्ट न्यूज । पिछले कई महीनो से पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहा छत्तीसगढ़ का महाठग शिवा साहू आखिरकार गिरफ्तार हो गया है जानकारी के मुताबिक शिवा साहू के खिलाफ सरसींवा थाना पुलिस के पास शक्ति के सौरभ अग्रवाल के द्वारा दिनांक 09.03.2024 को थाना सरसीवां में शिवा साहू निवासी रायकोना एवं अन्य आरोपियों के विरूद्ध शेयर मार्केट एवं क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने पर प्रति माह 30 प्रतिशत देने एवं 08 माह पूर्ण होने पर रकम दोगुना करने का लालच देकर 2 करोड रूपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी प्रकार बेलमुडी के प्रार्थी गिरवर निराला के द्वारा दिनांक 10.05.2024 को शिवा साहू एवं अन्य आरोपियो के विरूद्ध रकम दोगुना करने का लालच देकर 26 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना सरसीवां के द्वारा अपराध क्रमांक 131 /2024 धारा 420, 406 ,409,34 ,120 बी भादवि 6, 10 छत्तीसगढ के निछेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 एवं अपराध क्रमांक 208/ 2024 धारा 420, 406, 409,34 भादवि दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था। इसी तारतम्य में पूर्व में 05 आरोपियो वृन्दा साहू, टीकाराम साहू, मिथलेश साहू, संजय साहू एवं महेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया था। आज दिनांक 19.06.2024 को उक्त दोनों प्रकरणों के 08 आरोपियों 1.शिवा साहू, 2.लक्ष्मीनारायण साहू, 3.सूर्यकांत साहू, 4.रमेश साहू, 5.दिनेश उर्फ दीपक साहू, 6.झगेश साहू, 7.भागवत साहू, 8.कृष्णकुमार निराला को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से पैसा लेकर रकम दोगुना करने की लालच देकर लोगों से मिले पैसे को ही रोटेट कर धोखाधड़ी की जा रही थी और लोगों से प्राप्त राशि से स्वयं के लिए संम्पत्ती का अर्जन किया जा रहा था। विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंको के अकाउंट में जमा किये गए कुल राशि 6 करोड़ 40 लाख रूपये को फ्रीज/होल्ड कराया गया है। इसके अतिरिक्त 30 एकड जमीन राशि करीबन 2 करोड 40 लाख एक मकान कुल कीमत 64 लाख रूपए, वाहन 25 नग कुल कीमत करीबन 4 करोड 3 लाख, नगद 1 लाख रूपये, सोने के आभुषण कीमत 7 लाख रूपये, मोबाईल 10 नग कीमत 2 लाख 61 हजार रूपये। इस प्रकार अब तक कुल 13,57,61000/-(तेरह करोड़ चार लाख एकसठ हजार रूपये) की सम्पत्ति जप्त की गई है। आरोपियों के विरूद्ध कुल 15000/- रू. ईनाम की उद्घोषणा पुलिस विभाग के द्वारा की गई है। उक्त जप्त संपत्ति का विधिवत कुर्की हेतु कलेक्टर जिला सारंगढ बिलाईगढ को पत्र प्रेषित किया गया है।अब तक 24 आवेदनकर्ताओं द्वारा करीबन 4 करोड रूपए की धोखाधड़ी का आवेदन दिया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सरसीवां सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर, प्रधान आरक्षक फागू निराला, सुमत डहरिया, प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, सायबर प्रभारी विक्कू ठाकुर, रायपुर की एसीसीयू की टीम एवं थाना सरसीवां सभी स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।



