Home Blog शिक्षा विभाग की बैठक में CM साय का कड़ा रुख: मुख्यमंत्री ने...

शिक्षा विभाग की बैठक में CM साय का कड़ा रुख: मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश… अब स्कूलों का नियमित निरीक्षण, सिंगल टीचर वाले स्कूल में होगी पोस्टिंग

0

CM Sai’s tough stand in the education department meeting: Chief Minister gave instructions… Now regular inspection of schools, posting will be done in schools with single teacher

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शिक्षा विभाग की बैठक ली। जिसमे मुख्यमंत्री ने आज तीखे तेवर दिखाये। विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूल जतन योजना के नाम पर हुई गड़बड़ी की जांच के भी आदेश दिये। दरअसल पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने स्कूलों के मरम्मत और कायाकल्प को लेकर स्कूल जतन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 370 करोड़ रुपये खर्च कर 1536 स्कूलों के मरम्मत का आदेश दिया गया था। लेकिन, इस योजना के नाम पर करोड़ों के वारे-न्यारे हो गये। इस मामले को लेकर कई स्तर पर गड़बड़ियों की भी शिकायत भी सरकार तक पहुंची थी।

Ro.No - 13672/140

आज की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरो ने मुख्यमंत्री को विभागीय कामकाज का प्रजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री विष्णु सहाय ने स्कूलों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों के नियमित निरीक्षण होना चाहिए। बैठक में अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक स्कूलों में एकल शिक्षक है। यानी एक शिक्षक है।पता चला है कि मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं.
आपको बता दें कि करीब दो घंटे चली समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ शिक्षा गुणवत्ता को अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूलों का नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिये। नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में सभी बच्चों को गणवेश और पाठ्य-पुस्तक की उपलब्धता की भी जानकारी मुख्यमंत्री ने ली। बैठक में बच्चों को नवाचार के जरिये पढ़ाई के प्रति जागरूक करने और रुचि अनुरूप पढ़ाई कराने पर भी जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here