Home छत्तीसगढ़ डॉ. सोनल केड़िया ‘सुश्रुत पुरस्कार’ से सम्मानित

डॉ. सोनल केड़िया ‘सुश्रुत पुरस्कार’ से सम्मानित

0

 

रायगढ़: अनुपम डायग्नोस्टिक के डायरेक्टर डॉक्टर सोनल केड़िया को छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में प्रतिष्ठित सुश्रुत अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन इंडिया टीवी न्यूज चैनल के बैनर तले किया गया, जिसमें प्रदेश के प्रमुख डॉक्टर्स और हॉस्पिटलों के प्रतिनिधि भी आमंत्रित थे जिनमें से डॉ सोनल केड़िया का चयन किया गया है।

Ro.No - 13672/140

ज्ञातव्य हो कि कोविड-19 के कठिन समय में डॉ सोनल केड़िया ने बेहतर डायग्नोस्टिक सुविधाओं का योगदान दिया। उन्होंने रायगढ़ में 24 घंटे में कोविड मरीजों की तुरंत ब्लड रिपोर्ट्स की व्यवस्था करवाई, और पहलीं बार रायगढ़ में IL6 टेस्ट और D-dimer जैसे नए टेस्ट की शुरुआत की, जो कोविड इलाज में महत्वपूर्ण हैं। ये टेस्ट डॉक्टर को मरीज का सही मूल्यांकन करके उनके इलाज में मदद करते हैं, जबकि पहले इन टेस्ट के लिए सैंपल को बाहर भेजना पड़ता था।

सुश्रुत प्राचीन भारतीय चिकित्सा शास्त्री थे जिन्हें शल्य चिकित्सा के जनक के रूप में जाना जाता है। सुश्रुत पुरस्कार भारत सरकार द्वारा उनके स्मरण में उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है। सरकार द्वारा डॉ सोनल केड़िया को चिकित्सा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सुश्रुत अवार्ड से सम्मानित करना रायगढ़ चिकित्सा जगत के लिए गर्व की बात है। सुश्रुत पुरस्कार” की विरासत डॉ. सोनल की उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करती है और समग्र डायग्नोस्टिक क्षेत्र में प्रगति के लिए समर्पित स्वास्थ्य पेशेवरों की भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती है।

आपको बता दें कि अनुपम डायग्नोस्टिक ने 2015 में शुरू से ही रायगढ़ में वैश्विक स्तर पर जांच सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम किया है। उन्होंने रायगढ़ में सर्वप्रथम 5D सोनोग्राफी, 96 स्लाइस सीटी स्कैन, 1.5 टेस्ला एमआरआई और मैमोग्राफी जैसी नवीनतम तकनीकी सुविधाएं शुरू की। उन्होंने सर्वप्रथम थायराइड, बीटा HCG और अन्य ब्लड टेस्ट्स की सुविधा भी प्रारंभ की, जिसके लिए पहले मरीजों को 3 से 5 दिन का इंतजार करना पड़ता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here