Raipur: Food Minister inaugurated the new Gram Panchayat building in Baghul
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकास खंड के ग्राम बाघुल में 18 लाख 63 हजार की लागत से नवीन ग्राम पंचायत भवन का शुभारंभ किया। खाद्य मंत्री श्री बघेल ने शुभारंभ अवसर पर सभी को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पंचायत को मजबूत करने के लिए बाघुल गांव को नया पंचायत भवन दिया गया है। इसका उपयोग गांव के सरपंच, पंच और आम लोग बैठक, प्रशिक्षण देने के लिए कर सकेंगे।
Ro.No - 13759/82


इस अवसर पर सरपंच बाघुल श्रीमती उर्वशी अर्जुन सिंग लसेल, मीना रामनाथ, श्री टार्जन साहू, श्री चंद्रपाल साहू, श्री अजय साहू, श्री परस वर्मा, श्री खोरबाहरा साहू और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।



